अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश 02 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 04 मोटरसाइकिलें जप्त

राजगढ़ पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के निर्देशन तथा एसडीओपी सारंगपुर श्री अरविंद सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सारंगपुर उनि राहुल रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 04 मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
*पुलिस की कार्यवाही*
फरियादी धर्मेन्द्र पिता नारायण अहिरवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी बालोड़ी थाना सारंगपुर की रिपोर्ट पर दिनांक 31.03.2026 को उसके घर की दलान से अज्ञात आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक MP39ZG4926 चोरी कर ले जाने संबंधी सूचना प्राप्त हुई। जिस पर थाना सारंगपुर में अपराध क्रमांक 245/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सारंगपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगभग 110 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा साइबर सेल की तकनीकी सहायता से महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त किए गए। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे विभिन्न प्रकरणों में चोरी की गई 04 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. मिथुन पिता अम्बाराम हाड़ा, उम्र 26 वर्ष, निवासी कंजर डेरा, थाना पीपलरावा, जिला देवास।
2. धुर्व पिता सुनेर कंजर, उम्र 19 वर्ष, निवासी इलियासखेड़ी, थाना पीपलरावा, जिला देवास।
*आरोपियों से जप्त मशरूका*
1. हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP39ZG4926 (अपराध क्र. 245/2026)
2. एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP42MN7187 (अपराध क्र. 143/2026)
3. होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP42ZF8049 (अपराध क्र. 134/2026)
4. मोटरसाइकिल चेसिस क्रमांक MB2B68BX3SPE10041 (अपराध क्र. 760/2025)
आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में उनकी संलिप्तता के संबंध में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।




