Breaking News

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस राजगढ़ में, योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

 

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ में कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉ. वी.बी. खरे के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के खेल विभाग द्वारा पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य आयोजित विशेष जनकल्याणकारी अभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को महाविद्यालय के खेल विभाग में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. खरे ने प्रतिभागियों को नियमित रूप से योग अपनाने तथा 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है और इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. बी.एल. वर्मा ने विद्यार्थियों को योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगभ्यास शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। प्रशिक्षण सत्र में महाविद्यालय के खेल अधिकारी श्री मनोज कुमार दुबे ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित अन्य योगासनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम की विधि तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 जून तक संचालित होगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थी, शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टॉफ के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button