RAJGARH

विश्व पर्यावरण दिवस पर तंवर समाज का सामूहिक वृक्षारोपण छात्रावास एवं धर्मशाला परिसर में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

राजगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तंवर समाज छात्रावास एवं धर्मशाला, राजगढ़ में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जनजागरण फैलाने का संकल्प लिया। तंवर समाज द्वारा किए गए इस सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम की लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

Related Articles

Back to top button