Breaking News

पीएम पोषण अंतर्गत कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित* स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने दिखाया हुनर* स्व-सहायता समूहों को मिला प्रोत्साहन पुरस्कार

राजगढ़  कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले की उपस्थिति में मंगलवार को जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ अंतर्गत प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) अंतर्गत कुक कम हेल्पर का कुकिंग काम्पिटिशन आयोजित किया गया। काम्पिटिशन में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक जनपद के अंतर्गत संचालित शासकीय विद्यालयों में से न्युनम 30 कुक कम हेल्पर का नामांकन किया जाना था। जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ अंतर्गत विद्यालय में बच्चों के लिए संचालित मध्यान भोजन योजना में रुचिकर एवं तरह-तरह के पौष्टिक एवं नवीन स्थानीय व्यंजन शामिल करने के साथ-साथ महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ के सभागार में स्व-सहायता समूह की महिलाओं हेतु कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि एवं मार्केटिंग सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा एवं श्री देवेंद्र सिंह परमार श्री सत्येंद्र सिंह राठौड़ एवं अनुविभागीय अधिकारी द्वारा किया गया। संपूर्ण विकासखंड के विभिन्न दूरस्थ अंचलों से विभिन्न स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विविध प्रकार के पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं आकर्षक व्यंजन बनाकर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने प्रतियोगिता में प्रदर्शित व्यंजनों का स्वाद लेकर भोजन की पौष्टिकता एवं गुणवत्ता को सराहा एवं महिलाओं की रचनात्मकता, कौशल एवं आत्मनिर्भरता की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम हैं तथा ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने एवं आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा प्रतियोगिता में सहभागी 45 स्व-सहायता समूह को प्रोत्साहन स्वरूप नगद 500-500 रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में बच्चों के बेहतर पोषण, गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन तथा कुक कम हेल्पर्स की कार्यकुशलता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्व्पूर्ण पहल माना जा रहा है। अंत में सभी प्रतिभागी महिलाओं के उत्साह, सहभागिता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने क्रमशः सांत्वना, तृतीय, द्वितीय एवं प्रथम पुरस्कार प्रदाय किए गए। प्रथम पुरस्कार मनीषा बाई देवनरायाण स्व-सहायता समूह  माना को 5 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार श्रीमती धन्नो बाई प्रगति स्व-सहायता समूह गॉधीग्राम को 3 हजार रूपये, श्रीमती रजनी चौहान सरस्वती स्व-सहायता समूह लसूडल्या रामनाथ को 3 हजार रूपये तथा तृतीय पुरस्कार श्रीमती धन कुमार बाई राजीव गांधी स्व-सहायता समूह पाडलिया दान तलेन को 2 हजार रूपये, श्रीमती शांति साहू ओम सोसायटी स्व-सहायता समूह नरसिंहगढ़ को 2 हजार रूपये, श्रीमती कोमल बाई कमला समहू जमुनिया गणेश को 2 हजार रूपये तथा सांत्वना पुरस्कार श्रीमती रीना लववंशी वीरा स्व सहायता समूह इकलेरा को 1 हजार रूपये, श्रीमती कृष्णा बाई सरस्वती स्व-सहायता समूह कुरावर को 1 हजार रूपये, शारदा बाई स्वरूचि स्व-सहायता समूह पुरा बरायठा को 1 हजार रूपये राशि के प्राप्‍त हुई।

*समा क्रं./001/1506/06/2026  ……..00……. फोटो क्रं. 01 से 04*

*जिला जनसम्‍पर्क कार्यालय राजगढ म.प्र.*

*समाचार*

*पीएम पोषण अंतर्गत कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित*

*स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने दिखाया हुनर*

*स्व-सहायता समूहों को मिला प्रोत्साहन पुरस्कार*

*पौष्टिक व्यंजनों की गुणवत्ता को कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सराहा*

*राजगढ़ 16 जून, 2026*

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले की उपस्थिति में मंगलवार को जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ अंतर्गत प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) अंतर्गत कुक कम हेल्पर का कुकिंग काम्पिटिशन आयोजित किया गया। काम्पिटिशन में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक जनपद के अंतर्गत संचालित शासकीय विद्यालयों में से न्युनम 30 कुक कम हेल्पर का नामांकन किया जाना था। जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ अंतर्गत विद्यालय में बच्चों के लिए संचालित मध्यान भोजन योजना में रुचिकर एवं तरह-तरह के पौष्टिक एवं नवीन स्थानीय व्यंजन शामिल करने के साथ-साथ महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ के सभागार में स्व-सहायता समूह की महिलाओं हेतु कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि एवं मार्केटिंग सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा एवं श्री देवेंद्र सिंह परमार श्री सत्येंद्र सिंह राठौड़ एवं अनुविभागीय अधिकारी द्वारा किया गया। संपूर्ण विकासखंड के विभिन्न दूरस्थ अंचलों से विभिन्न स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विविध प्रकार के पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं आकर्षक व्यंजन बनाकर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने प्रतियोगिता में प्रदर्शित व्यंजनों का स्वाद लेकर भोजन की पौष्टिकता एवं गुणवत्ता को सराहा एवं महिलाओं की रचनात्मकता, कौशल एवं आत्मनिर्भरता की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम हैं तथा ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने एवं आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा प्रतियोगिता में सहभागी 45 स्व-सहायता समूह को प्रोत्साहन स्वरूप नगद 500-500 रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में बच्चों के बेहतर पोषण, गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन तथा कुक कम हेल्पर्स की कार्यकुशलता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्व्पूर्ण पहल माना जा रहा है। अंत में सभी प्रतिभागी महिलाओं के उत्साह, सहभागिता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने क्रमशः सांत्वना, तृतीय, द्वितीय एवं प्रथम पुरस्कार प्रदाय किए गए। प्रथम पुरस्कार मनीषा बाई देवनरायाण स्व-सहायता समूह माना को 5 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार श्रीमती धन्नो बाई प्रगति स्व-सहायता समूह गॉधीग्राम को 3 हजार रूपये, श्रीमती रजनी चौहान सरस्वती स्व-सहायता समूह लसूडल्या रामनाथ को 3 हजार रूपये तथा तृतीय पुरस्कार श्रीमती धन कुमार बाई राजीव गांधी स्व-सहायता समूह पाडलिया दान तलेन को 2 हजार रूपये, श्रीमती शांति साहू ओम सोसायटी स्व-सहायता समूह नरसिंहगढ़ को 2 हजार रूपये, श्रीमती कोमल बाई कमला समहू जमुनिया गणेश को 2 हजार रूपये तथा सांत्वना पुरस्कार श्रीमती रीना लववंशी वीरा स्व सहायता समूह इकलेरा को 1 हजार रूपये, श्रीमती कृष्णा बाई सरस्वती स्व-सहायता समूह कुरावर को 1 हजार रूपये, शारदा बाई स्वरूचि स्व-सहायता समूह पुरा बरायठा को 1 हजार रूपये राशि के प्राप्‍त हुई।

Related Articles

Back to top button