बिहार-झारखण्‍ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने एनएचएआई के निदेशक के साथ किया क्षेत्र का दौरा

रांची (SHABD) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू आज रांची अंतर्गत अनगड़ा प्रखंड स्थित तुरुप रिंग रोड के समीप सालहन, रुक्का रोड और नेवारी चौक क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एनएचएआई के निदेशक विजय कुमार के साथ स्थल निरीक्षण कर यातायात संबंधी समस्याओं के समाधान पर विमर्श किया। श्री साहू ग्रामीणों से मुलाकात और संवाद कर उनकी जरुरतों से अवगत हुए तथा जनसुविधाओं के विस्तार, सुरक्षित आवागमन और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता बताया। एनएचएआई के निदेशके निदेशक ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

मौके पर श्री साहू ने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार, सुरक्षित आवागमन और क्षेत्रीय विकास हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर रांची पश्चिमी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा नेता अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेंद्र साही, सुनील महतो, गोपाल महतो, सुप्रेश महतो, मनीराम महतो, मुकेश महतो सहित अनेक स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button