बिहार-झारखण्ड
खाजपुरा में स्वास्थ्य सहयोग शिविर का आयोजन, जनप्रतिनिधियों की भी हुई जांच

खाजपुरा (SHABD) : शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रुकनपुरा की ओर से वार्ड संख्या-4 स्थित खाजपुरा सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराना था।
शिविर के दौरान वार्ड पार्षद, स्थानीय विधायक संजीव चौरसिया सहित क्षेत्र के कई लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उपस्थित लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई।
यह शिविर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने और लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसमें स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई।




