उत्तराखंड: सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हरिद्वार (SHABD) :हरिद्वार में आज सोमवती अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। हरिद्वार के हरकी पौड़ी सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भोर होते ही स्नान करना शुरू कर दिया था। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने आज स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि स्नान को लेकर हरिद्वार को विभिन्न जोन एवं सेक्टर में बांटा गया था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। तीर्थ पुरोहित पंडित जितेंद्र शास्त्री ने सोमवती अमावस्या के स्नान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि आज स्नानदान पितरों के प्रति पिंडदान तर्पण आदि करने से जहां घर में सुख शांति रहती है वही पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं, स्नान करने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि वह अपनी श्रद्धा व आस्था के चलते आज सोमवती अमावस्या का स्नान करने आए हैं इससे जहां पापों से मुक्ति मिलती है यह पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।




