“संकल्प से समाधान” अभियान: एक दिन में 123 शिकायतों का निराकरण

राजगढ़,
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे “संकल्प से समाधान” अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस द्वारा विशेष शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन कर लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
मलावर थाना: 30 प्रकरणों का समाधान
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रजनेश सिरोठिया के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कुल 30 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। इनमें से 20 प्रकरणों में राजीनामा कराया गया, जबकि शेष मामलों में कथन लेकर प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय को भेजा गया। भूमि विवादों में राजस्व विभाग से समन्वय कर समझाइश भी दी गई।
भोजपुर थाना: 52 आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण
एसडीओपी धर्मवीर सिंह नागर के निरीक्षण में आयोजित शिविर में थाना प्रभारी संगीता शर्मा की उपस्थिति में 52 आवेदनों (10 वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त एवं 42 स्थानीय) का पूर्ण निराकरण किया गया।
17 मामलों में राजीनामा
22 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
13 प्रकरण राजस्व विभाग को संदर्भित
सीएम हेल्पलाइन (लेवल-03) के 1 प्रकरण का निराकरण
तलेन थाना: 41 शिकायतों का मौके पर निपटारा
एसडीओपी अरविंद सिंह एवं थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश दामले की मौजूदगी में आयोजित शिविर में कुल 41 शिकायतों (13 वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त एवं 28 स्थानीय) का मौके पर समाधान किया गया। 8 मामलों में राजीनामा हुआ तथा राजस्व एवं घरेलू विवादों में दोनों पक्षों को समझाइश देकर सहमति से निपटारा कराया गया।


