RAJGARH

कलेक्टर डॉ. मिश्रा के निर्देशन में राजगढ़ में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा–2026

 

राजगढ़,

राजगढ़ जिले में रविवार को आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा–2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में परीक्षा का आयोजन निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से कराया गया।

जिले के 05 परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में आयोजित इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति सुव्यवस्थित रही। कुल 1734 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से प्रथम सत्र में 361 तथा द्वितीय सत्र में 371 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने परीक्षा के दौरान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय राजगढ़ एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज राजगढ़ सहित प्रमुख केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में पहुंचकर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा एवं परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए। सभी केंद्रों पर प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सकी।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की गई है।

Related Articles

Back to top button