Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित जीरापुर भ्रमण को लेकर तैयारियां तेज  कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने रविवार को भी ली मैराथन बैठक

Rajgarh  21 मई, 2026 को खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के जीरापुर नगर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा हेतु रविवार को भी कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सभी विभाग प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर विभागवार तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रस्तावित कार्यक्रम जिले के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय एवं गंभीरता के साथ कार्य करते हुए सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करें।कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, मंच व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, बैठक व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पूर्व पूर्ण करने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 मई को जीरापुर नगर में शासकीय सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण के साथ-साथ करोड़ों रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां लगातार तेज गति से जारी हैं।

Related Articles

Back to top button