बविना झाँसी स्थित 73 आर्म्ड रेजिमेंट के सैन्य अधिकारियों द्वारा जिला राजगढ़ में संभावित बाढ़ आपदा को ध्यान में रखते हुए आपदा पूर्व तैयारियों का जायजा लिया गया

बविना झाँसी स्थित 73 आर्म्ड रेजिमेंट के सैन्य अधिकारियों द्वारा जिला राजगढ़ में संभावित बाढ़ आपदा को ध्यान में रखते हुए आपदा पूर्व तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक कर राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, राहत शिविरों, आवश्यक संसाधनों, संचार व्यवस्था तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश भी प्रदान किए।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस विभाग, आपदा प्रबंधन दल तथा अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन एवं सेना के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है, जिससे जनहानि एवं नुकसान को कम किया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि बाढ़ आपदा से निपटने हेतु आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को सक्रिय रखा गया है तथा संबंधित अमले को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।


