RAJGARH
हर्ष उल्लास के साथ हाई स्कूल देहरीनाथ में मनाया गया प्रवेश उत्सव

राजगढ़। स्कूल चले अभियान के अंतर्गत राजगढ़ जिले के देहरीनाथ स्थित हाई स्कूल में आज हर्षोल्लास के साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा उन्हें पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों से स्नेहपूर्वक प्रतिदिन स्कूल आने का आग्रह किया और जीवन में शिक्षा के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि उनका शैक्षणिक भविष्य उज्ज्वल बन सके।
प्रवेश उत्सव के अवसर पर बच्चों में विद्यालय आने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला



