RAJGARH

समय-सीमा बैठक आयोजित  शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण के निर्देश

 

राजगढ़ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेंद्र सिंह दांगी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा सीएम हेल्‍पलाईन की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण का तथ्यात्मक एवं प्रभावी समाधान किया जाना चाहिए।

 

उन्होंने समय-सीमा पत्रों एवं सीएम मॉनिट के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों की भी वन-टू-वन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लंबित मामलों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने कहा कि शासन की प्राथमिकता नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराना है। अतः सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

 

Related Articles

Back to top button