Breaking News

जनगणना 2026 को लेकर ग्राम पंचायत माना में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण एवं ग्रामीणों को किया जागरूक

 

राजगढ़  भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत माना में जनगणना संबंधी गतिविधियों का निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान श्री संजीव श्रीवास्तव निर्देशक जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, जिला जनगणना अधिकारी डॉ. ज्योति बगवैया, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री दिलीप कुमार साहू, जनगणना कार्यालय भोपाल से श्री के.के. राज, तहसीलदार नरसिंहगढ़, नायब तहसीलदार टप्पा कुरावर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्राम पंचायत पहुंचकर जनगणना कार्यों का अवलोकन किया।

 

साथ ही अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत में उपस्थित सभी प्रगणकों एवं जनगणना कर्मियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए जनगणना कार्य की प्रक्रिया, सावधानियों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। बैठक में जनगणना कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, सटीकता एवं समयबद्ध तरीके से संपादित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने ग्राम पंचायत माना के कुछ घरों का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया तथा उन्हें जनगणना के महत्व के बारे में जागरूक किया।

 

अधिकारियों ने बताया कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के उचित वितरण एवं सामाजिक-आर्थिक नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार होती है।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना कार्य में सहयोग करें। ग्राम पंचायत माना के सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं जनगणना कर्मियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button