RAJGARH

कलेक्टर डॉ. मिश्रा व पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी के मार्गदर्शन में नीट (यूजी) परीक्षा शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न

 

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।जिले में कुल 4 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। जहां प्रशासन द्वारा सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्रवार परीक्षार्थियों की उपस्थिति इस प्रकार रही। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, राजगढ़ में कुल आवंटित 480, उपस्थित 470, अनुपस्थित 10, पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ब्यावरा में कुल आवंटित 480, उपस्थित 472, अनुपस्थित 8, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजगढ़ (जुगलपुरा) में कुल आवंटित 384, उपस्थित 377 अनुपस्थित 7 तथा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में कुल आवंटित 350, उपस्थित 342 तथा अनुपस्थित 8 रही। इस प्रकार कुल मिलाकर परीक्षा में अधिकांश परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई।

परीक्षा के सफल आयोजन में डिप्टी कलेक्टर डॉ. ज्योति राजोरे, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी ब्यावरा श्री गोविंद दुबे, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी राजगढ़ श्रीमती निधि भारद्वाज, एसडीओपी श्री अरविंद सिंह सहित सभी केंद्र अध्यक्षों, पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों- कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने परीक्षा में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाए।

Related Articles

Back to top button