लखनऊ में बुलडोज़र एक्शन

File Photo
लखनऊ (SHABD): लखनऊ के बक्शी का तालाब (बीकेटी) इलाके में ग्राम सभा की जमीन पर बनी एक अवैध मस्जिद को इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। गुरुवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई की गई और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब 3 बजे पुलिस और तहसील प्रशासन तीन बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचा। इससे पहले मस्जिद पर नोटिस चस्पा कर निर्धारित समय दिया गया था, लेकिन संरचना नहीं हटाई गई। यह मामला लंबे समय से विवादित था और सुनवाई के दौरान संबंधित पक्ष जमीन पर वैध अधिकार साबित नहीं कर सका। कोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मस्जिद कमेटी समेत कई लोग मौजूद रहे। हल्का विरोध भी हुआ, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रही। प्रशासन ने साफ किया कि अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




