उत्तर प्रदेश

हरदोई में भाजपा प्रसिक्षण महाभियान का डॉ. दिनेश शर्मा ने किया उद्घाटन

लखनऊ (SHABD) : डॉ. दिनेश शर्मा हरदोई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के उद्घाटन सत्र में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हास्य और उपहास का समय नहीं है, बल्कि देशहित में ईंधन बचाने और सोना कम खरीदने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था और सप्लाई चेन मजबूत बनी रहेगी। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारों से जोड़ना है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव में भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी। सोना खरीदने पर उन्होंने कहा कि भारत में बहुत कम सोना पैदा होता है, जबकि बड़ी मात्रा में विदेशों से आयात करना पड़ता है। इससे विदेशी मुद्रा पर दबाव बढ़ता है और रुपये की कीमत प्रभावित हो सकती है। इसलिए जरूरत के अनुसार ही सोना खरीदना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं होने दी गई। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर अफवाह फैलाने का आरोप भी लगाया।

Related Articles

Back to top button