RAJGARH

किसानों के भुगतान में विलंब न हो, परिवहन में लाई जाए तेजी  — कलेक्टर डॉ. मिश्रा

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपार्जन कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को उपार्जित फसल का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देशित किया कि जिन वेयर हाउसों में पर्याप्त स्थान उपलब्ध है वहां शीघ्र माल शिफ्टिंग की जाए, ताकि उपार्जन कार्य प्रभावित न हो। बैठक में परिवहन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित ट्रांसपोर्टरों को निर्देश दिए कि जिन उपार्जन केंद्रों पर अधिक मात्रा में अनाज रखा हुआ है। वहां प्राथमिकता के आधार पर अधिक ट्रकों की व्यवस्था की जाए और माल उठाव में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि परिवहन कार्य में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें।

 

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों से कहा कि उपार्जन कार्य शासन की प्राथमिकता में शामिल है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित की जाएं। बैठक में जिला उपार्जन समिति के सदस्यगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button