Breaking NewsRAJGARH

विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न  कमिश्नर श्री संजीव सिंह की अध्यक्षता में कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समन्वय पर हुई विस्तृत चर्चा

राजगढ़ भोपाल संभाग कमिश्नर श्री संजीव सिंह की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जिले में किए गए एसआईआर कार्यों की सराहना की। फील्ड स्तर पर बीएलओ द्वारा दिन-रात किए जा रहे कार्यों के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सहयोग का आश्वासन दिया।

 

कमिश्नर श्री संजीव सिंह ने निर्देश दिए कि जो मतदाता पलायन कर चुके हैं, उनका पता लगाकर फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरवाए जाएं। नो-मैपिंग क्षेत्रों में नोटिस जारी कर सभी ईआरओ द्वारा सुनवाई सुनिश्चित की जाए। जहां भी विसंगतियां दिखाई दें, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि आगामी दो दिन एसआईआर कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान रिकॉर्ड की पुख्ता जांच सुनिश्चित की जाए। एईआरओ को निर्देशित किया गया कि वे एस आई आर कार्यों की व्यक्तिगत मॉनिटरिंग करें तथा 15 से 20 बूथों का क्रॉस-चेक करें। स्थायी पलायन एवं नो-मैपिंग क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पात्र मतदाताओं की एस आई आर में मैपिंग हो।

 

बैठक में कमिश्नर श्री संजीव सिंह ने जनप्रतिनिधियों से बीएलओ की संख्या की जानकारी ली तथा समन्वय के साथ एसआईआर प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

सभी ईआरओ एवं एसडीएम को उचित दस्तावेजीकरण, पुनः जांच तथा शुद्ध एवं पुख्ता डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भाजपा से श्री ज्ञान सिंह गुर्जर, श्री अमित शर्मा, कांग्रेस से श्री राशिद जमील, बसपा से श्री रघुवीर सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button