RAJGARH

महाविद्यालय में पीजी कक्षाएं शुरू करने की मांग, NSUI का शांतिपूर्ण धरना


राजगढ़। शासकीय महाविद्यालय सुठालिया में स्नातकोत्तर (PG) कक्षाएं प्रारंभ कराने की मांग को लेकर NSUI के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज परिसर में एकत्रित होकर उच्च शिक्षा की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की मांग जोर-शोर से उठाई।

NSUI विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर गुर्जर ने बताया कि महाविद्यालय में वर्तमान में केवल स्नातक स्तर तक ही पढ़ाई संचालित हो रही है। पीजी कक्षाएं नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ के साथ-साथ शैक्षणिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर इस मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो छात्र-छात्राएं उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

धरना प्रदर्शन के पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर तथा कॉलेज अध्यक्ष संदीप लोधी के नेतृत्व में छात्रों ने सुठालिया तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द पीजी कक्षाएं प्रारंभ करने की अपील की गई

Related Articles

Back to top button