कलम के सिपाहियों का धनपुरी में ऐतिहासिक इस्तकबाल: राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश गोस्वामी और प्रांतीय अध्यक्ष गौतम का जोरदार स्वागत
शहडोल से अमरकंटक के लिए रवाना हुआ पत्रकारों का विशाल काफिला, वरिष्ठ पत्रकार शमीम खान के निवास पर हुई आतिशबाजी और ईद मिलन।

धनपुरी (असलम बाबा):
अमरकंटक में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन में सम्मिलित होने जा रहे देशभर के पत्रकारों का कारवां जब कोयलांचल नगरी धनपुरी पहुँचा, तो नजारा देखते ही बनता था। IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अवधेश गोस्वामी जी और प्रांतीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र गौतम जी के मुख्य आतिथ्य में शहडोल से प्रस्थान कर रहे इस काफिले का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी और संगठन प्रभारी एवं कार्यक्रम आयोजक राहुल सिंह राणा कर रहे थे। धनपुरी के वरिष्ठ पत्रकार शमीम खान के निवास पर स्थित कार्यालय में इस विशाल काफिले का अभूतपूर्व अभिनंदन किया गया, जहाँ आतिशबाजी और गगनभेदी नारों के बीच पत्रकार एकता की नई मिसाल पेश की गई।
आतिशबाजी और नारों से गूँजा कोयलांचल
जैसे ही राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के साथ जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, राहुल सिंह राणा, अजय पाल, सगीर खान और मनोज सिंह का काफिला धनपुरी पहुँचा, स्थानीय पत्रकारों ने जोरदार आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। फूलों की वर्षा और हर्षोल्लास के बीच अतिथियों का आत्मीय इस्तकबाल किया गया। वरिष्ठ पत्रकार शमीम खान के आवास पर आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में ‘पत्रकार एकता जिंदाबाद’ और ‘अवधेश गोस्वामी जिंदाबाद’ के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
ईद मिलन ने घोली रिश्तों में मिठास
स्वागत समारोह के साथ-साथ ईद मिलन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जहाँ देशभर से आए पत्रकारों ने एक-दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अवधेश गोस्वामी जी ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि—
“पत्रकारों की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और धनपुरी का यह प्रेम संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।”
जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी और राहुल सिंह राणा ने धनपुरी के पत्रकार साथियों के इस उत्साह की सराहना करते हुए इसे संगठन की मजबूती का अटूट प्रतीक बताया।
वरिष्ठ पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में IFWJ के नगर अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह, सनत शर्मा, बृजवासी अग्रवाल, कैलाश महोबिया, राजू अग्रवाल, मुरलीधर त्रिपाठी, महेंद्र सिंह पवार, राशिद खान और शाहनवाज अंसारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। शहडोल से आए पत्रकार साथी अजय पाल, सगीर खान और मनोज सिंह ने भी स्थानीय टीम के साथ विचार साझा किए। इन वरिष्ठों ने राष्ट्रीय नेतृत्व को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और पत्रकार हितों व सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की।
बुढ़ार और धनपुरी की टीम ने दिखाई एकजुटता
कार्यक्रम में बुढ़ार नगर अध्यक्ष शिवम कुशवाहा, ब्लॉक महासचिव मो. असलम बाबा, महेंद्र सिंह पवार, एमडी, नदीम खान, सफीक खान, महेंद्र सिंह और ‘हाले हलचल’ चैनल के रिपोर्टर सूरज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन वरिष्ठ पत्रकार शमीम खान द्वारा किया गया, जिसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित सभी आगंतुकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
अमरकंटक प्रस्थान: नए संकल्पों की ओर
धनपुरी में अल्प विश्राम और जलपान के पश्चात पत्रकारों का यह विशाल काफिला नर्मदा उद्गम स्थली अमरकंटक के लिए रवाना हुआ। विदाई के समय भी जबरदस्त उत्साह देखा गया। सभी पत्रकारों ने संकल्प लिया कि वे पत्रकारिता के उच्च मूल्यों और संगठन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने के लिए सदैव संकल्पित रहेंगे।


