Breaking News

जल गंगा संवर्धन अभियान’  बड़ोदिया तालाब के काछीपुरा और पूरा में पहुंचा शुद्ध पेयजल

 

राजगढ़ कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले के ग्राम बड़ोदिया तालाब के काछीपुरा एवं पूरा क्षेत्र में बीते कई वर्षों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ता था, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य पूर्ण कर योजना को सुचारू रूप से प्रारंभ कर दिया गया है। योजना के शुरू होने से दोनों बसाहटों के लगभग 650 लोगों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने लगा है। जल जीवन मिशन के माध्यम से गांवों में पेयजल सुविधा मजबूत होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Related Articles

Back to top button