राजगढ़ एसपी को ज्ञापन देते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोले सत्ताधारी नेता अपने निजी वाहनों पर हुटर लगाकर नियमों का उल्लघंन कर रहे पर नहीं हो रही कार्रवाई
राजगढ़ शुक्रवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री प्रियव्रत सिंह खींची ने ज्ञापन पढ़ते हुए कहा कि चार पहिया वाहनों पर हूटर लगाने के संबंध में परिवहन विभाग ने समय-समय पर आदेश जारी किए है, जिस में यह स्पष्ट उल्लेख है कि शासकीय वाहन अथवा लॉ एण्ड ऑडर हेतु प्रशासन द्वारा अधिग्रहण करे वाहन पर ही हूटर का प्रयोग किया जा सकता है।

-
वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं की हूटर लगी गाड़ियों के फोटो भी एसपी को दिखाएं जिसमें राजगढ़ खिलचीपुर के वर्तमान विधायक भाजपा के मंडल अध्यक्ष भाजपा के जनपद अध्यक्ष व भाजपा के नेताओं की गाड़ियों के फोटो सम्मिलित है

