हनुमान जयंती पर निकला चल समारोह,दिलेर खालसा अखाड़ा ग्रुप ने शहर वासियों का मन मोहा,नए भारत की दिखी झलक,नन्हे मुन्ने कलाकारों ने दिखाए करतब

राजगढ़ जिला मुख्यालय पर हनुमान जयंती के अवसर पर शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में राम नाम का जाप सुनने को मिल रहा था वहीं अनेकों श्रद्धालुगण रामा अष्टक समेत अनेकों धार्मिक अनुष्ठान करते देखे वहीं दूसरी ओर शहर के ऐसी वाले हनुमान मंदिर पर नगर भंडारा का आयोजन चल समारोह कार्यक्रम के उपरांत हुआ,वहीं वीर खेड़ापति हनुमान मंदिर बड़ा पुल पर निशुल्क कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न व्यापारी संगठन के सदस्य व समाज सेवियों द्वारा दहेज के रूप में विभिन्न घरेलू सामग्री जुटाई गई उपरोक्त आयोजन वीर खेड़ापति हनुमान मंदिर समिति के सौजन्य से हुआ एवम इसके उपरांत नगर भंडारा का आयोजन भी हुआ जो की देर रात तक जारी रहा l नगर में हनुमान जयंती पर चल समारोह मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर शहर के मनकामनेश्वर मंदिर पहुंचा इस दौरान विरसा मुंडा चौराहा पर दिलेर खालसा अखाड़ा ग्रुप के छोटे बड़े कलाकारों द्वारा अनेकों हैरत अंगेज व खतरनाक करतब दिखाकर शहर वासियों का मन मोहा चहुं ओर जोश और खरोश के साथ जय हनुमान और जय श्रीराम के जोशीले नारे भक्तगण लगाते देखे गए जो की नगर की परिक्रमा कर पूरा स्थित प्राचीन बड़ा हनुमान मंदिर पर पहुंचकर उपरोक्त चल समारोह का समापन हुआ इसके उपरांत नगर भंडारे का क्रम विभिन्न हनुमान मंदिरों पर हुआ जहां सभी ने महाप्रसादी पावन की जो की देर रात्रि तक जारी रहा l
हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम चल समारोह के दौरान जहां एक और शहर व दूर दराज के गांव से ग्रामीणजन एकत्रित होकर हनुमान जयंती पर आयोजन देखने शहर में आए व भारी भीड़ का माहौल देखने को मिला इस दौरान जहां प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक चौबंद देखी गई साथ ही पुलिस प्रशासन के सुरक्षाकर्मी भी हनुमान जयंती चल समारोह कार्यक्रम का मार्गदर्शन करते हुए देखे गए व मौजूदा पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चुस्त दुरुस्त दिखाई दी
जिसके लिए पुलिस प्रशासन बधाई के पात्र हे
हनुमान जयंती के आयोजन के दोराम जहां श्रद्धालुओं का हुजूम दिखाए दिया वहीं आपसी भेदभाव भूलकर पक्ष विपक्ष के जनप्रतिनिधि आस्था और भक्ति के रंग से सारोबर दिखाई दिए जो की कहीं न कहीं एक अच्छी पहल के रूप में देखा जा रहा है


