Breaking News

*दरगाह कमेटी के सदर मोहम्मद इलियास सिद्दीकी व सदस्यो,ने किया हनुमान जन्मोत्सव जुलूस का स्वागत*

राजगढ़। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर इस बार राजगढ़ जिला अभूतपूर्व आस्था, ऊर्जा और भव्यता का साक्षी बनने जा रहा है। पूरा शहर मानो भक्तिरस में डूबने को तैयार है। नगर की सड़कों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा और हर दिशा से “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयकारे गूंजेंगे।

भव्य चल समारोह की शुरुआत मां मनकामेश्वर (कलमेश्वर) मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगी। यहीं से वीर हनुमान जी की अद्भुत प्रतिमा के साथ जुलूस आगे बढ़ेगा।

– पंजाब का दिलेर खालसा करेगा रोमांचित

इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण रहा पंजाब का प्रसिद्ध दिलेर खालसा ग्रुप, जो अपने हैरतअंगेज अखाड़ा प्रदर्शन से दर्शकों को आकर्षक किया नाका नंबर-3 और मुख्य बाजार सहित कई स्थानों पर यह ग्रुप अपने जबरदस्त करतब दिखाएगा।

*दरगाह कमेटी ने किया स्वागत*

* शहर बनेगा श्रद्धा का संगम

जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ आगे बड़ा जिसमें हजारों श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लिया, वहीं दरगाह कमेटी के सदर मोहम्मद इलियास सिद्दीकी व मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया , वही अद्भुत भाईचारे की मिसाल भी देखने को नजर आई, इस मौके पर दरगाह कमेटी के सदर मोहम्मद इलियास सिद्दीकी पूर्व सदर मोहम्मद शफीक,गामा कांग्रेस जिला महामंत्री राशिद जमील अनस सिद्दीकी, आसिम खान आबिद हसन बबलू, अंसार खान, भव्य जुलूस का स्वागत करते हुए,मुस्लिम समाज के युवा उपस्थित रहे

*बड़ा हनुमान मंदिर पर होगा समापन*

शाम ढलते-ढलते यह विशाल चल समारोह बड़ा हनुमान मंदिर पहुंचा, जहां पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button