RAJGARH

जनसुनवाई में सुनी गई आमजन की समस्‍याएं

 

राजगढ़

जिला मुख्‍यालय पर प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्‍याओं का निराकरण किया जाता है। आयोजित जनसुनवाई में कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर‍ कलेक्‍टर श्री प्रताप सिंह चौहान, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री विरेन्‍द्र सिंह दांगी, अनुविभागीय (राजस्‍व) अधिकारी श्रीमती निधि भारद्वाज, डिप्‍टी कलेक्‍टर डॉ. ज्‍योति राजोरे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

 

आयोजित जनसुनवाई में ग्राम सुल्‍तानिया निवासी नाथू ने बताया कि आवेदक की फसल अति वर्षा एवं हवा पानी से नष्‍ट हो गई थी। आवेदक को आज दिनांक की उक्‍त फसल की मुआवजा राशि नहीं मिली हैं। जिससे आवेदक काफी परेशान हैं। कलेक्‍टर द्वारा तहसीलदार पचोर को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम कछोटिया निवासी गुलाब ने बताया कि खाद बीज सोसायटी ब्‍यावराकलां में आवेदक की जमा राशि सोसायटी द्वारा नहीं निकाली जा रही हैं। कलेक्‍टर द्वारा जिला सहकारी बैंक को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम कांसोर निवासी बबरी बाई ने बताया कि आवेदिका को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। आवेदिका कच्‍चे मकान में रहती है जो कि बारिश में गिर सकता हैं। आवेदिका को काफी परेशानिया हो रही हैं। कलेक्‍टर द्वारा सीईओ जनपद ब्‍यावरा को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम बीरमपुरा निवासी घीसालाल ने बताया कि आवेदक का मकान ग्राम बीरमपुरा में है जो कि मोहनपुरा डेम परियोजना में डूब में चला गया हैं। आवेदक को उक्‍त डूब क्षेत्र का मुआवजा नहीं मिला हैं। कलेक्‍टर द्वारा एसडीएम खिलचीपुर को जांच हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम काकरिया निवासी गोविन्‍दराम ने बताया कि आवेदक अपने खेत में जाने का आम रास्‍ता अनावेदकों द्वारा कब्‍जे में ले लिया हैं। जिससे आवेदक को अपने खेत में जाने में काफी समस्‍या हो रही हैं। कलेक्‍टर द्वारा सीमाकंन रिपोर्ट आवश्‍यक कार्यवाही व जांच हेतु निर्देशित किया गया हैं। इस अवसर पर 135 आवेदन प्राप्‍त हुए।

Related Articles

Back to top button