RAJGARH
कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा रेडक्रॉस से प्रदाय की आर्थिक सहायता

राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा लीला बाई को 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता रेडक्रॉस के माध्यम से प्रदाय की गई। आवेदिका के द्वारा बताया गया कि आवेदिका मजदूरी कर परिवार को भरण पोषण जैसे तैसे कर रही थी, आवेदिका की बेटी काफी बीमार थी जिसका ईलाज कराने के लिए आवेदिका द्वारा कर्ज लिया गया। बीमारी का ईलाज कराते कराते आवेदिका की बेटी की मृत्यु हो गई। आवेदिका के परिवार के आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं हैं।


