*ग्रीष्म ऋतु में आगजनी रोकथाम हेतु राजगढ़ जिले में 57 फायर फाइटर टैंकर तैनात* *जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित*

*राजगढ़
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा ग्रामीण स्तर पर अनुठी पहल के रूप में ग्रीष्म ऋतु में पराली जलाने अत्यधिक गरमी होने एवं अन्य कारणों से अधिक्तर ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं को देखते हुए उनकी रोकथाम हेतु जिले में जनपद पंचायत राजगढ़ 10, जनपद पंचायत ब्यावरा 09, जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ 17, जनपद पंचायत सांरगपुर 06, जनपद पंचायत खिलचीपुर 08, जनपद पंचायत जीरापुर 07 इस प्रकार जिले में कुल 57 फायर ब्रिगेड (फायर फाइटर) टेंकरों को मोटर पम्प लगाकार (फायर फाइटर) के रूप में चिन्ंहाकित किया गया है। जिनका ग्रामीण क्षेत्रों में सेक्टर स्तर पर फायर ब्रिगेड (फायर फाइटर) के रूप में उपयोग हेतु तैयार किया गया है।
राजगढ़ जिले में कहीं पर भी आगजनी की घटना होने की जानकारी की सूचना जनपद पंचायत स्तरीय कन्ट्रोल रूम में दी जा सकती है। इस हेतु प्रत्येक जनपद पंचायत स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किये गये है। जिसमें आगजनी की जानकारी दी जा सकती है। आकस्मिक स्थिति में 24 घण्टे तैयार रहने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया है। जिसकी जानकारी पुलिस थानों में भी साझा की जा रही है।



