RAJGARH

हिंदुओं पर जिसने भी अत्याचार किया उसे मसल देंगे: वक्ता  डॉ प्रवीणभाई तोगड़िया सहित संतो ने किया संबोधित, उमड़ा अपार जनसमूह

राजगढ। कुरावर बस स्टैंड राम जानकी मंदिर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक हिंदू हृदय सम्राट डॉक्टर श्री प्रवीण तोगड़िया का नगर कुरावर आगमन पर सामाजिक संगठन, राजनीतिक संगठन, धार्मिक संगठन, व्यापारी संगठनो द्वारा पुष्प वर्षा करके जय जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए जोरदार स्वागत सत्कार किया। सर्वप्रथम मंच पर डॉ तोगड़िया एवं साथ में उपस्थित हिंदू सनातन धर्म के प्रदेश पदाधिकारी एवं संतों द्वारा श्री राम दरबार चित्र पर दीप प्रजवल्लित और तिलक चंदन किया। मंच पर सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष भारत सिंह मीणा एवं उनकी टीम ने साफा पहनाकर माल्या अर्पण और पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत सत्कार किया। मंच पर उपस्थित संगठन के सभी पदाधिकारियो का अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय परिषद दल प्रखंड जिला राजगढ़ ब्यावरा कुरावर के पदाधिकारी द्वारा भी माल्यार्पण और दुपट्टा पहनाकर पुष्प वर्षा करके जोरदार स्वागत किया।सनातनी हिंदू भाइयों का अपार जन समूह डॉ प्रवीण तोगड़िया के संबोधन को सुनने के लिए अपार भीड़ सनातनी भाइयों की भीड़ उमड़ पड़ी। अपने संबोधन में डॉक्टर साहब ने कहा हिंदू भाइयों के लिए संदेश बटोगे तो काटोगे, हिंदू जागो, मैं किसान का बेटा हूं, 50 वर्षों से हिंदू भाइयों के लिए लड़ रहा हूं, संकल्प लिया था अयोध्या सरयू नदी पर बाबरी मस्जिद का विध्वंस और हमारे आराध्य देव श्री राम मंदिर बनेगा लड़ाई लड़ी और भगवान श्री राम की स्थापना हुई, लड़ाई जारी है। हिंदुस्तान में हिंदुओं पर जिसने भी अत्याचार किया, आंख उठाकर देखा,उसकी छाती पर चढ़कर मसल देंगे। किसानों के हक के लिए, धरती माता की रक्षा करने हिंदू भाइयों की रक्षा ,बहन बेटियों की रक्षा, मेरा संगठन लड़ता रहेगा। जनसंख्या वृद्धि कानून शीघ्र लायेंगे, सरकार से मेरी लड़ाई जारी है। अपने अंतिम संबोधन में हिंदू भाइयों को समझाते हुए कहा देश के प्रत्येक गांव में हनुमान चालीसा समिति गठन शनिवार और मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ करते रहे, जिससे हनुमान की गदा, जैसी शक्ति हिंदू भाइयों में जागृत होगी, दुश्मनों से लड़ने की क्षमता बनेगी, हिंदू भाइयों उठो जागो और तैयार रहो। डॉक्टर तोगड़िया जी के साथ मंच पर उपस्थित संगठन के पदाधिकारी द्वारा भी संबोधित किया और संतों ने भी अपार जनसमूह को हिंदू सनातन भाइयों को जागृत किया। डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया के साथ मंच पर उपस्थित श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री रामगिरि जी महाराज डंडा वाले पचोर, प्रदीप गौर केंद्रीय संयुक्त महामंत्री, अतुल राठौर काका क्षेत्रीय अध्यक्ष, कमलेश राय चंदानी प्रदेश अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह ठाकुर प्रांत अध्यक्ष, संजीव पटेरिया प्रांत महामंत्री, सुरेश आचार्य प्रांत अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, मुकेश बाबा विभाग अध्यक्ष प्रखंड राजगढ़ ब्यावरा, उपस्थित रहे। हिंदू महासभा कार्यक्रम के आयोजन कर्ता

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रखंड ब्लॉक ब्यावरा कुरावर के पदाधिकारी, आयोजन कर्ता भारत सिंह मीणा जिला अध्यक्ष, मुकेश बाबा विभाग अध्यक्ष, नंदकिशोर चौधरी जिला महामंत्री, संजय सिंह सिसोदिया जिला उपाध्यक्ष, मनोज मेवाडे जिला उपाध्यक्ष, दिलीपसिंह मीणा जिला मंत्री, ओम प्रकाश जोशी जिला मीडिया प्रभारी, सुरेंद्र सिंह शेखावत जिला मंत्री, मनीष मेवाड़ा जिला अध्यक्ष सीहोर, आदि आयोजग रहे। हिंदू महासभा और डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया की सुरक्षा व्यवस्था पर जिला एवं प्रदेश पुलिस प्रशासन व्यवस्था (जेड प्लस) के साथ चप्पा चप्पा पर मौजूद रहे। पुलिस थाना कुरावर टीआई जितेंद्र सिंह मवई और समस्त पुलिस स्टाफ ट्रैफिक व्यवस्था को संभाले रखा, साफ सफाई एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्था सीएमओ लीलाधर सेन एवं नायब तहसीलदार सुनीता सिंह की व्यवस्था रही। कार्यक्रम में उपस्थित अपार जनसमूह, संगठन के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, आदि सभी का जिला अध्यक्ष भारत सिंह मीणा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button