RAJGARH

राजगढ़ में छात्रवृत्ति के लिए संकुल प्राचार्यों की बैठक आयोजित

 

  कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के समस्त संकुल प्राचार्यों की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी श्री करणसिंह भिलाला के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों के ओटीआर, प्रोफाइल पेंडेंसी, अकाउंट फेल्ड प्रकरणों तथा आधार, जाति एवं जन्म प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर विस्तृत समीक्षा की गई।

 

जिला शिक्षा अधिकारी श्री भिलाला ने सभी संकुलों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीपीसी श्री मनीष शर्मा एवं पीरामल फाउंडेशन से श्री बालचंद कारपेंटर द्वारा ओ टी आर एवं प्रोफाइल पूर्ण करने की प्रक्रिया तथा दस्तावेजों की त्रुटियों के सुधार के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button