RAJGARH

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गेहूं की फसल राख, 5 बीघा फसल जलकर नष्ट ।

राजगढ़ जिले के ग्राम पिपलोदी में बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और खेत में खड़ी पूरी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर आग बुझाने के लिए हर संभव प्रयास किया। ग्रामीणों की कड़ी मेहनत के बाद बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक लगभग 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि यह फसल जगदीश गुर्जर की थी। अचानक लगी आग से पूरी फसल जल जाने के कारण किसान परिवार में गहरा दुख का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button