RAJGARH

घरेलू गैस सिलेंडर से वाहनों में अवैध गैस भरने वालों पर छापीहेड़ा पुलिस की कार्यवाही

 

 

 

राजगढ़ में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छापीहेड़ा पुलिस द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर से वाहनों में अवैध रूप से गैस भरने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है।

 

पुलिस अधीक्षक राजगढ़  अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के निर्देशन एवं एसडीओपी राजगढ़ श्री अरविंद राठौर के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई।

 

दिनांक 26.04.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम क्षेत्र में रामबाबू नागर द्वारा अपने खेत स्थित टापरी के पास घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर वाहनों में गैस भरी जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना छापीहेड़ा पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।

 

*कार्यवाही के दौरान आरोपी*

 

1. रामबाबू पिता जगन्नाथ नागर, उम्र 34 वर्ष, निवासी सिकंदरी

2. जमना लाल पिता दरियाव सिंह तंवर, उम्र 33 वर्ष, निवासी सुस्याहेड़ी

 

को मौके से पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से एक ईको कार (क्र. MP41CD4415), गैस भरने की विद्युत मोटर, भारत गैस कंपनी का 01 भरा हुआ एवं 03 खाली घरेलू गैस सिलेंडर तथा एचपी कंपनी का 01 खाली सिलेंडर जप्त किया गया। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹4,20,000/- आंकी गई है।

 

उक्त प्रकरण में थाना छापीहेड़ा में अपराध क्रमांक 78/26 धारा 287 बीएनएस एवं 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को विधिवत नोटिस तामील कराया गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button