RAJGARH

मां जालपा गौशाला अध्यक्ष पद पर चेतराम गुर्जर यथावत, हाईकोर्ट ने दिया स्थगन

 

लखन गुर्जर राजगढ़ स्थित मां जालपा गौशाला समिति को लेकर चल रहा विवाद अब न्यायिक स्तर पर पहुंच गया है। हाईकोर्ट इंदौर ने चेतराम गुर्जर के अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर स्थगन आदेश जारी किया है। इसके चलते फिलहाल नई समिति के गठन एवं चुनाव प्रक्रिया पर रोक लग गई है।

मंगलवार को मां जालपा गौशाला प्रांगण में सनातन परंपरा और गौमाता की सेवा से जुड़े हजारों युवा गोसेवक, शहर के जनप्रतिनिधि एवं आमजन बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। उल्लेखनीय है कि पूर्व में पुरानी समिति को भंग कर चेतराम गुर्जर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जिस पर एक आपत्ति दर्ज क़े बाद जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत की गई थी।

शिकायत के बाद जिला कलेक्टर राजगढ़ ने 20 जनवरी को नई समिति गठन हेतु चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 20 जनवरी को गौशाला परिसर में हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए, लेकिन इसी दौरान हाईकोर्ट इंदौर से चेतराम गुर्जर के अध्यक्ष पद पर बने रहने का स्टे ऑर्डर प्राप्त हो गया, जिसके चलते चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई।

हालांकि इसके बावजूद कोर्ट के आदेश का सभी ने सम्मान करके स्वागत भी किया व जनप्रतिनिधियों, गोसेवक की मौजूदगी में समर्थन देते हुवे सर्वसम्मति से उपस्थित युवाओं और गौसेवकों ने चेतराम गुर्जर को ही अध्यक्ष बनाए रखने का समर्थन किया।

 

 

Related Articles

Back to top button