RAJGARH

संघ शताब्दी वर्ष पर खुजनेर में विराट हिन्दू सम्मेलन, नगर में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

लखन गुर्जर राजगढ़ खुजनेर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर खुजनेर नगर में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। सम्मेलन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से सकल हिन्दू समाज के हजारों नागरिकों ने सहभागिता कर एकता और समरसता का परिचय दिया। आयोजन के अंतर्गत निकली विशाल शोभायात्रा ने पूरे नगर को धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभाव से सराबोर कर दिया।

शोभायात्रा का शुभारंभ झिरी वाले मंदिर से हुआ, जो राजगढ़ चौराहा, शिवाजी बाजार, पुराने थाना मार्ग से होते हुए सम्मेलन स्थल पर पहुँची। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। घोड़े, हाथी और ऊँट पर सवार वीर योद्धाओं के स्वरूप, छत्रपति शिवाजी महाराज, भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, श्रीराम-लक्ष्मण की भव्य झांकियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा में भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। सम्मेलन के अवसर पर नगर में स्वतःस्फूर्त बंद रहा और हर वर्ग की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।

समाज की एकता और सुरक्षा पर जोर

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य भारत प्रांत के प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता ने कहा कि हिन्दू समाज की बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा। समाज में समरसता का भाव जागृत करना, पर्यावरण स्वच्छता और संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और मूल्यों की रक्षा सामूहिक प्रयास से ही संभव है।

वहीं पूज्य बाबा सत्यनारायण मौर्य महाराज ने कहा कि संगठित हिन्दू समाज ही राष्ट्र और संस्कृति की मजबूती का आधार है। जब समाज एकजुट होकर कार्य करता है, तभी स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है।

कला, भक्ति और सामाजिक समरसता का संगम

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवं कलाकार बाबा सत्यनारायण मौर्य ने सम्मेलन के दौरान कला प्रदर्शनी प्रस्तुत की। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज एवं हनुमान जी महाराज के सजीव चित्र बनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया, साथ ही भजनों की प्रस्तुति दी।

Related Articles

Back to top button