Breaking News

बिना वारंट घर में घुसी पुलिस, महिला को दी खुली धमकी, VIDEO वायरल जब. कानून के रक्षक ही कानून तोड़ने लगे तो आम जनता आखिर किस पर भरोसा करें

..ब्यावरा.टीआई वीरेन्द्र सिंह.धाकड.की धाकड़गिरी….

रक्षक ही बने भक्षक!” — बिना वारंट घर में घुसी पुलिस, महिला को दी खुली धमकी, VIDEO वायरल
जब. कानून के रक्षक ही कानून तोड़ने लगे तो आम जनता आखिर किस पर भरोसा करें

राजगढ़ जिले के ब्यावरा से एक मामला सामने आया है, जहां कानून के रक्षक ही कानून को ताक पर रखते नजर आ रहे हैं।

आरोप है कि ब्यावरा सिटी थाने के टीआई वीरेंद्र धाकड़ अपनी टीम के साथ बिना किसी सर्च वारंट के एक महिला के घर में जबरन घुस गए।

इतना ही नहीं, पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर एक भी महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी, जो सीधे तौर पर नियमों की अनदेखी मानी जा रही है।

महिला द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि किस तरह टीआई और उनकी टीम परिवार को डराने-धमकाने का काम कर रही है।

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालकि वायरल वीडियो 2-3 दिन पहले का बताया जा रहा है जिसे पीड़िता द्वारा सोशल मिडिया पर वायरल किया है,

वायरल वीडियो मे किसी तरह ब्यावरा थाना के टीआई धाकड़ अपनी धाकड़गिरी दिखा रहे है मामला किसी आपसी पैसे के लेन देन का बताया जा रहा है पैसे वापस लौटने के लिए टीआई साहब किसी तरह नियमों को ताक पर रखकर पीडितो को दबाया डराया जा रहा है

सवाल बड़ा है — जब कानून के रखवाले ही कानून तोड़ने लगें, तो आम जनता आखिर किस पर भरोसा करे?
फिलहाल, इस पूरे मामले पर पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो ने ब्यावरा नगर में हड़कंप मचा दिया है और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button