नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण में होगा क्रांतिकारी कदम — डॉ दिव्या गुप्ता

राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाभाजपा कार्यालय राजगढ़ में आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर की अध्यक्षता एवं लोकसभा में बहनों के साथ देखा और सुना गया।
वर्चुअल रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर दिव्या गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश में महिलाओं के नेतृत्व विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। यह कानून महिलाओं को नीति निर्माण एवं नेतृत्व में अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर उस 50 प्रतिशत आबादी को सशक्त आवाज देता है, जिसे लंबे समय से अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया था। यह केवल एक विधायी सुधार नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का मजबूत आधार है। सशक्त महिलाएं ही मजबूत संस्थानों, समावेशी शासन और एक प्रगतिशील भारत के निर्माण की धुरी बनेंगी।
नारी शक्ति अधिनियम महिलाओं को राज्यसभा एवं लोकसभा में स्थाई प्रतिनिधित्व प्रदान करेगा, जिससे देश की आधी आबादी के सर्वांगीण विकास का रास्ता प्रशस्त होगा। भारतीय जनता पार्टी नारी शक्ति बंधन अधिनियम का स्वागत करती है।
नारी सृष्टि का आधार है — नारी है तो सृष्टि है और सृष्टि का आधार ही नारी है। महिलाओं के सर्वांगीण विकास और उनके प्रतिनिधित्व के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिलाओं के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है। सामग्र महिलाओं की ओर से नारी शक्ति बंधन अधिनियम लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी सांसद एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार ज्ञापित किया ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री देवीसिंह सोंधिया ममता इंदौरिया औरजिला सह मीडिया प्रभारी जगदीश दास जिला कार्यालय मंत्री श्याम मंडलोई नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू मंडल अध्यक्ष सचिन मौर्यउपस्थित थे।



