RAJGARH
84 हनुमान धाम दर्शन यात्रा”, तैयारी को लेकर बैठक संपन्न
लखन गुर्जर राजगढ़ नगर में प्रस्तावित “84 हनुमान धाम दर्शन यात्रा” के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में नगर के युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने सहभागिता कर यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। यात्रा को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप देने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर के समाजसेवी एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि यह यात्रा नगर में धार्मिक आस्था एवं सामाजिक समरसता को सशक्त करने का कार्य करेगी। बैठक में यात्रा मार्ग, व्यवस्थाओं एवं जनसहयोग पर विशेष रूप से विचार किया गया।



