RAJGARH

डॉ. अंबेडकर की 136वीं जयंती पर वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी आयोजित

 

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136 वीं जयंती के अवसर पर बाबा साहब के जीवन एवं विचारों पर आधारित एक वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की एनएसएस इकाई एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं विचारों के माध्यम से विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक संदेश देना था।

 

साथ ही उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता विकसित करना और उनके आत्मविश्वास को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वी. बी. खरे द्वारा संबोधन किया गया। उन्होंने भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इसके पश्चात अंबेडकर जी के जीवन पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया।

 

प्रश्नोत्तरी में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान एवं जागरूकता का परिचय दिया।प्रतियोगिता में बाबा साहब के जीवन, भारतीय संविधान निर्माण में उनके योगदान तथा सामाजिक सुधारों से संबंधित प्रश्न शामिल किए गए।

Related Articles

Back to top button