RAJGARH

जल गंगा संवर्धन अभियान  नेवज नदी घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

 

राजगढ़     कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में नगर परिषद पचोर द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत स्वच्छता और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 02 स्थित नेवज नदी घाट पर एक विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें नगर परिषद के सफाई मित्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के दौरान घाट परिसर एवं उसके आसपास फैले कचरे को व्यवस्थित रूप से एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया गया। श्रमदान के माध्यम से घाट को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया। इस पहल से न केवल घाट की स्वच्छता में सुधार हुआ, बल्कि आमजन में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी।

इस अवसर पर सफाई मित्रों एवं नगर परिषद के कर्मचारियों ने स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए अपील की कि वे घाट एवं जल स्रोतों में कचरा न डालें और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी बताया कि जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित जल मिल सके। नगर परिषद द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम है, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का भी माध्यम बन रहा है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Back to top button