मध्यप्रदेश

अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल 2026

एम.ई.जी. बैंगलोर की दमदार जीत, दूसरा मुकाबला बराबरी पर

सुभाष स्टेडियम धनपुरी में फुटबॉल आपने पूरे रोमांच और चरम पर

धनपुरी।(मोहम्मद असलम बाबा) नगर पालिका परिषद धनपुरी के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट–2026 के अंतर्गत दिनांक 05 जनवरी 2026 को सुभाष स्टेडियम क्रमांक–3, धनपुरी में खेले गए मुकाबलों ने खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया।
*मुकाबलों का विवरण*
टूर्नामेंट के अंतर्गत खेले गए प्रथम पाली के मुकाबले में एम.ई.जी. बैंगलोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान पुलिस को 2–0 से पराजित किया।
वहीं द्वितीय पाली में महू इंदौर एवं एस.ई. रेलवे हेडक्वार्टर नागपुर के बीच खेला गया मुकाबला कड़े संघर्ष के बाद 1–1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
प्रथम पाली के अतिथि के रूप में इंद्रजीत सिंह छाबड़ा (प्रेसिडेंट, डी.एफ.ए. शहडोल) एवं डॉ. शाहिद कादरी (सेंट्रल हॉस्पिटल, धनपुरी) उपस्थित रहे।द्वितीय पाली के मुकाबले घनश्याम जायसवाल (अध्यक्ष, नगर पालिका शहडोल), रविंद्र तिवारी (शहडोल) तथा सम्माननीय सभापति एवं पार्षदगणों के आतिथ्य में संपन्न हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री पूजा बुनकर (मुख्य नगर पालिका अधिकारी, न.पा.प. धनपुरी)विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रविंदर कौर छाबड़ा (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद धनपुरी) ने की।श्री हनुमान प्रसाद खंडेलवाल (उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे। एवं इंटक महामंत्री श्री अमरजीत सिंह जी की विशेष उपस्थिति रही।
*इंटक महामंत्री श्री अमरजीत सिंह जी का प्रेरणादायी उद्बोधन*
इंटक महामंत्री श्री अमरजीत सिंह जी ने खिलाड़ियों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि
“खिलाड़ियों के भीतर खेल भावना ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी होती है। खेल केवल जीत–हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, संघर्ष और आत्मविश्वास का जीवंत उदाहरण है।”
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
उद्बोधन के अंत में उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
*कल का मैच कार्यक्रम (06 जनवरी 2026)*
टूर्नामेंट के अंतर्गत कल दो पालियों में मुकाबले खेले जाएंगे—
प्रथम पाली (दोपहर 12:00 बजे):
डी.एफ.ए. शहडोल बनाम आर.सी.एफ. कपूरथला (पंजाब)
द्वितीय पाली – क्वार्टर फाइनल (दोपहर 2:00 बजे):
न्यू स्पोर्टिंग क्लब, चर्चा (कोरिया) बनाम एम.ई.जी. नागपुर
*लकी ड्रॉ एवं आकर्षक पुरस्कार*
₹10 कूपन पर:प्रथम पुरस्कार – एंड्रॉयड मोबाइल,द्वितीय पुरस्कार – 32 इंच एलईडी टीवी,तृतीय पुरस्कार – मिक्सर जूस ग्राइंडर,सांत्वना पुरस्कार – 8 विजेता
₹100 कूपन पर:प्रथम पुरस्कार – हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
द्वितीय पुरस्कार – हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल
सांत्वना पुरस्कार – 9 विजेता
लकी ड्रॉ दिनांक 11 जनवरी 2026 (रविवार) को सुभाष स्टेडियम क्रमांक–3, धनपुरी में खेल समाप्ति के पश्चात सभी की उपस्थिति में निकाला जाएगा। तीन बार नाम पुकारने पर अनुपस्थित रहने की स्थिति में अगली पर्ची खोली जाएगी।
*खेल प्रेमियों से अपील*
नगर पालिका परिषद धनपुरी ने समस्त खेल प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायंकाल खेल समाप्ति तक स्टेडियम पहुँचकर फुटबॉल के रोमांच का आनंद लें एवं लकी ड्रॉ कूपन प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button