झाड़मऊ जोड़ पर दो कारों में आमने-सामने से जबरदस्त भीड़त, पांच घायल,एक व्यक्ति को आई मामूली चोटे

राजगढ़ जीरापुर के समीप झाड़मऊ जोड़ के पास दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
इस दुर्घटना में 5 लोग गंभीर घायल हो गए!वही एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घयालो को सिविल अस्पताल जीरापुर लाई जहां प्राथमिक उपचार दौरान बाहर रेफर कर दिया है ।
जानकारी के अनुसार जीरापुर की ओर से जा रही रसूलपुरा की कार और सामने से आ रही सोयतकलां से आ रही कार की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई! जिसमें पांच लोग गंभीर घायल हो गए! एक व्यक्ति को मामूली चोटे आई है,सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल जीरापुर लाया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान बाहर रेफर कर दिया!
बताया जा रहा है दुर्गेश दामड़िया और अनिल दामड़िया निवासी सोयतकला एक कार में सवार थे दोनों गंभीर घायल बताए जा रहे हैं वही दूसरी कार में पवन पालीवाल उम्र 40 वर्ष निवासी रसूलपुरा , ललिताबाई उम्र 60 साल निवासी रसूलपुरा , बाबूलाल 60 साल निवासी रसूलपुरा ,गोकुल निवासी धुंआखेड़ी बमोरी सवार जिसमे तीन लोग गंभीर घायल बताये जा रहे वही एक व्यक्ति को मामूली आना बताई जा रही है! पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है!
