RAJGARH

 गोघटपुर में युवक ने फांसी लगाई:  बायो पैट्रोल पंप के पीछे एक पेड़ पर लटका मिला शव; पुलिस जाँच में जुटी 

 

राजगढ़ जीरापुर – माचलपुर थाना क्षेत्र के गोघटपुर बायो पेट्रोल पंप के पीछे एक युवक ने पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लेकर आत्महत्या करने का मामला सामना आया है!

जानकारी के अनुसार सोयत थाना क्षेत्र के डूंगर गांव का रहने वाला युवक दयाराम पिता कनीराम गुर्जर ने बीती रात्रि में गोघटपुर के बायो पेट्रोल पंप के पीछे एक पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली! मंगलवार की सुबह पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलते युवक को देखते ही आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई!

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम जाकर परिजनों को सौंप दिया! अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है!पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button