RAJGARH

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस राजगढ़ में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित

 

 

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रमुख डॉ. वी.बी. खरे द्वारा सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनीता साहू द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, जल गंगा संवर्धन अभियान तथा इससे संबंधित विभिन्न योजनाओं पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने जल के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता पर जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

 

साथ ही प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा सौम्या शर्मा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बीए तृतीय वर्ष के विजय कुमार भिलाला तथा तृतीय स्थान बीए तृतीय वर्ष के हरिओम दांगी ने हासिल किया। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर श्रीमती सीमा सिंह, प्रोफेसर श्रीमती रजनी खरे एवं प्रोफेसर श्रीमती आभा आनंद शामिल रहे, जिन्होंने विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

 

 

Related Articles

Back to top button