बिहार-झारखण्ड
पश्चिम चंपारण:सुनीता कुमारी ने तमो मार्शल आर्ट में गोल्ड मेडल जीत बिहार का नाम किया रौशन

बेतिया : पश्चिम चंपारण की बेटी सुनीता कुमारी ने तमो मार्शल आर्ट राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2025-26 में गोल्ड मेडल जीतकर अपने जिले के साथ-साथ पूरे बिहार का नाम रौशन किया।
29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में सुनीता ने सीनियर कैटेगरी में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैनाटांड़ बड़वा परसौनी गांव के उमेश राम की बेटी सुनीता ने बिहार राज्य की ओर से नेतृत्व किया और विजेता बनी।
मुख्य अतिथि यादविंदर सिंह संधू ने उन्हें मेडल पहनाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही तमो के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मेजर जनरल डॉ. दिलावर सिंह ने भी सुनीता की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सुनीता की इस शानदार उपलब्धि पर उनके गाँव बरवा परसौनी और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।




