पटना में दो दिवसीय जॉब कैंप का हुआ आयोजन

पटना : बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, पटना द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए दो दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब कैंप 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) एवं 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित होगा।
06 जनवरी 2026 को आयोजित जॉब कैंप में Kalyan Jewellers India Ltd. द्वारा Field Sales Executive एवं Senior Field Sales Executive
पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा लगभग 14,900 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
वहीं, 10 जनवरी 2026 को आयोजित जॉब कैंप में Paytm कंपनी भाग लेगी, जहाँ Field Sales Executive पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 16,000 से 22,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
दोनों जॉब कैंप का आयोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय, पटना, छठा तल्ला, A-ब्लॉक, नियोजन भवन, इनकम टैक्स गोलंबर के निकट, पटना – 800001 में किया जाएगा।




