RAJGARH

मोटर साइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश 03 मोटर साइकिल जप्त, 03 आरोपी गिरफ्तार, 01 फरार

 

पुलिस अधीक्षक जिला राजगढ़ अमित तोलानी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के एल बंजारे एवं एसडीओपी ब्यावरा प्रकाश शर्मा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना ब्यावरा सिटी पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

 

*आरोपियों का कार्य करने का तरीका (Modus Operandi)*

 

आरोपी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, धर्मशाला, मेडिकल स्टोर, होटल एवं किराये के मकानों के बाहर खड़ी मोटर साइकिलों को चिन्हित करते थे।

 

मास्टर-की व लॉक तोड़ने के उपकरणों की सहायता से कम समय में वाहन चोरी कर लेते थे।

 

चोरी की गई मोटर साइकिलों की नंबर प्लेट बदलकर अन्य जिलों में बिक्री करते थे।

 

कुछ वाहन गोदाम एवं खेत स्थित मकान में छिपाकर रखे जाते थे, जिससे पुलिस को संदेह न हो।

 

*गिरफ्तारी की कार्यवाही*

 

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर —

 

घटनास्थलों एवं आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।

 

संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों का तकनीकी विश्लेषण किया गया।

 

मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड आदि का परीक्षण किया गया।

 

विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ के आधार पर आरोपियों के कब्जे से कुल 03 मोटर साइकिलें बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹1,50,000/- है।

 

*प्रकरणवार अपराध विवरण*

1️⃣ अप.क्र. 198/26 धारा 303(2) बीएनएस

घटना स्थल: कोली मोहल्ला

दिनांक: 18.03.2026

फरियादी ओम प्रकाश शाक्यवार निवासी कोली मोहल्ला की मोटर साइकिल MP39MU5271 चोरी हुई, जो आरोपी के कब्जे से बरामद की गई।

 

2️⃣ अप.क्र. 217/26 धारा 303(2) बीएनएस

घटना स्थल: आईडीएफसी बैंक के सामने, ब्यावरा

दिनांक: 30.03.2026

फरियादी की HF Deluxe MP39MU0568 चोरी हुई, जो आरोपी के घर के पास बड़े से जप्त की गई।

 

3️⃣ इस्तगासा क्रमांक 02/26 धारा 35(1)5BNSS, 303(2) बीएनएस

बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की जिसका चेचिस नंबर घिसा हुआ हुआ चोरी की मोटरसाइकिल जो आरोपी हेमंत विश्वकर्मा निवासी चाचौड़ा थाना चाचौड़ा जिला गुना बरामद की गई

अन्य एक फरार आरोपी बिट्टू के विरुद्ध में वैधानिक कार्यवाही की जायेगि।

 

👤*आरोपीगण*

 

1.भव्य अहिरवार पिता रामनिवास अहिरवार निवासी थाना चाचौड़ा जिला गुना – गिरफ्तार

2. अमन खान पिता बाबू खान निवासी चाचौड़ा थाना चाचौड़ा जिला गुना – गिरफ्तार

3. दीपक अहिरवार पिता लक्ष्मी नारायण अहिरवार निवासी थाना चाचौड़ा जिला गुना – गिरफ्तार

4. आरोपी हेमंत विश्वकर्मा निवासी चाचौड़ा थाना चाचौड़ा जिला गुना- गिरफ्तार

 

*जप्त मोटर साइकिलों का विस्तृत विवरण*

 

1️⃣ Honda CD 110 dream yoga

वाहन क्रमांक – MP39MU5271

2️⃣ HF DELUXE

वाहन क्रमांक – MP39MU0568

 

3️⃣ Hero Splendor बिना रजिस्ट्रेशन नंबर एवं चेचिस नंबर घिसा हुआ

 

 

Related Articles

Back to top button