अंधेरे का फायदा उठा रहे चोर रातभर अलाव जलाकर चौकीदारी को मजबूर ग्रामीण
लखन गुर्जर राजगढ़ नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। ग्राम बाड़िया, वार्ड नंबर 1 और किशनगढ़ क्षेत्र में चोरों की स
क्रियता से आमजन में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीती रात किशनगढ़ में भी चोरों की हलचल देखी गई, जिसके चलते लोग पूरी रात सतर्क रहे।
स्थानीय निवासी रामप्रसाद के अनुसार नगर पालिका की स्टेट लाइन लंबे समय से बंद पड़ी हुई है, जिससे रात के समय कई इलाकों में अंधेरा छाया रहता है। इसी अंधेरे का फायदा उठाकर चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि स्टेट लाइन चालू हो और पर्याप्त रोशनी रहे तो चोरी जैसी घटनाओं पर काफी हद तक रोक लग सकती है।
बाड़िया वार्ड नंबर 1 में हालात इतने गंभीर हैं कि ग्रामीणों को रातभर अलाव जलाकर स्वयं चौकीदारी करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रात में पहरा न दिया जाए तो चोर भैंस, बकरी सहित अन्य मवेशियों को खोलकर ले जाते हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
वहीं बीते दिनों राजगढ़ नगर में एक बड़ी वारदात भी सामने आई थी, जिसमें पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को हिरासत में लिया गया। इसके बावजूद चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है और चोरों के हौसले अब भी बुलंद नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों और नगरवासियों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर नगर पालिका को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। न तो बंद पड़ी स्टेट लाइन को चालू कराया गया और न ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई प्रभावी कदम उठाए गए।
अब क्षेत्रवासियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि राजगढ़ नगर सहित बाड़िया वार्ड नंबर 1 और किशनगढ़ क्षेत्र में स्टेट लाइन तत्काल चालू करवाई जाए,




