सारंगपुर पुलिस की ज्यादती मनमानी के विरोध में पुलिस अधीक्षक से मिला प्रतिनिधि मंडल

सारंगपुर फूल माली समाज जिला पंचायत के जिला अध्यक्ष संतोष पुष्पद ने बताया कि सारंगपुर पुलिस के द्वारा नगर सहित हमारे माली समाज के युवाओं के साथ भेदभाव पूर्ण कार्रवाई की जा रही है हाल ही में नगर में चाकू बाजी की घटना हुई जिसमें प्राण घातक मामला हुवा और फरियादी गंभीर घायल होकर इंदौर हॉस्पिटल में भर्ती है उसके बाद भी 170 धारा लगाकर सारंगपुर थाना प्रभारी ने सभी आरोपियों को छोड़ दिया जबकि गंभीर घायल विगत 14 दिन से इंदौर हॉस्पिटल में भारती है और 4 से 5 चाकू के निशान घायल युवक को लगे हुए थे उसके बाद भी उनको मात्र धारा लगाकर छोड़ना सारंगपुर की मनमानी है साथ ही खारिया मोहल्ले के समाज के लड़के को 24 घंटे तक थाने में बैठा रखा ओर टार्चर किया बाद में उसे निर्दोष होने पर छोड़ दिया गया पूर्व में प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम माली समाज ने ज्ञापन दिया था जिसमें 7 दिन में करवाही की मांग की थी लेकिन 7 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई ओर शुक्रवार को उल्टी घायल युवक विमल के पिता फरियादी कैलाश पुष्पद को पुलिस द्वारा घर से उठा ले गए जानकारी मिलते ही जिला अध्यक्ष संतोष पुष्पद के द्वारा मोबाइल पर एसपी अमित तोलानी को तत्काल शिकायत की गई जिस पर करवाही करते हुवे श्री तोलानी के निर्देश पर तत्काल थाने से फरियादी कैलाश को छोड़ दिया गया नगर में लगातार अपराध बढ़ रहे है और फिर वापस दोबारा चाकू बाजी की घटना हुई है जिससे शहर में डर का माहौल है
- माली समाज जिला पंचायत का
- प्रति निधि मंडल मिला एसपी से
- सारंगपुर पुलिस की ज्यादती ओर मनमानी को रोकने ओर आरोपियों गिरफ्तारी की मांग को लेकर फूल माली जिला पंचायत का प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी से मिला जिन्होंने आश्वासन दिया है निश्चित जांच कर कार्रवाई की जाएगी दोषियों को नहीं बक्शा जायेगा का आश्वासन दिया गया अधीक्षक महोदय को 28 अप्रैल को फूल माली समाज राजगढ़ गुना इकाई के द्वारा पुलिस थाने का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे कि जानकारी से भी अवगत कराया गया इस मौके पर फूल माली समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश पुष्पद राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पुष्पद सारंगपुर जिला सचिव महेश पुष्पद राजगढ़ नगर अध्यक्ष महेश पुष्पद किशनगढ़ जिला संगठन मंत्री नीरज पुष्पद खिलचीपुर जिला महामंत्री महेंद्र पुष्पद राजगढ़ और जिला उपाध्यक्ष रामबाबू पुष्पद करेडी आदि ने एसपी साहब से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की
- 28 अप्रैल के प्रदर्शन में शामिल होने की की अपील
जिला उपाध्यक्ष गोपाल पुष्पद अशोक पुष्पद जिला प्रवक्ता लोकेश पुष्पद सलाहकार धन सिंह पुष्पद विनोद पुष्पद तहसील अध्यक्ष सारंगपुर जिला सहसंयोजक विनोद पुष्पद तलेंनी सुरेश पुष्पद रामबाबू पुष्पद करेडी रमेश रैंबो संतोष सुमन चाचौड़ा राकेश सुमन चाचौड़ा नीरज पुष्पद आनंद पुष्पद महेश पुष्पद खिलचीपुर ब्यावरा पंचायत अध्यक्ष भोलाराम पुष्पद अनोखीलाल पुष्पद सुरेश सुमन सलाहकार हीरालाल पुष्पद कैलाश पुष्पद दिनेश पुष्पद मालावार भोलाराम शिवनारायण पुष्पदं सीताराम मालाकार जीरापुर पुष्पद खिलचीपुर संतोष पुष्पद उदनखेड़ी सहित जिले भर के फूलमाली जिलापंचायत के सदस्यों ने समस्त समाज बंधुओ से अधिक अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनने की मांग की है


