RAJGARH

12वीं में 98% अंक लाकर अर्जुन गुर्जर ने बढ़ाया समाज का गौरव, समाजजनों ने किया भव्य सम्मान

राजगढ़ जिले के मगरियादे गांव निवासी अर्जुन गुर्जर ने 12वीं कक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल कर जिले एवं समाज का नाम रोशन किया है। अर्जुन की इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

अर्जुन की इस ऐतिहासिक सफलता पर गुर्जर समाज के पदाधिकारी उनके निवास पहुंचे और माला एवं साफा पहनाकर उनका भव्य सम्मान किया। इस दौरान समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा उन्हें मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

समाजजनों ने कहा कि अर्जुन गुर्जर की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम आज पूरे समाज के सामने है।

इस अवसर पर श्याम सिंह गुर्जर, जगदीश सेठ जी,  रामसागर गुर्जर, लखन गुर्जर, देवराज गुर्जर ,सुरज गुर्जर  भजन गुर्जर सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button