RAJGARH

मेन पंपिंग पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, 90 गांवों की जल आपूर्ति ठप, 12 लाख लीटर पानी बर्बाद

 

 

राजगढ़   कुंडालिया पेयजल परियोजना अन्तर्गत मेन पंपिंग 450 मिमी व्यास की पाइपलाइन को पीडब्लूडी एनएच विभाग के सारन कंस्ट्रक्शन द्वारा झाड़मऊ एवं मोहन के मध्य क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। उक्त पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण शेखनपुरा एमबीआर के अंतर्गत खिलचीपुर एवं जीरापुर ब्लॉक के लगभग 90 गांवों की जल आपूर्ति बाधित हो गई है।

 

साथ ही लगभग 12 लाख लीटर फिल्टर पानी की बर्बादी हो गई है। पाइपलाइन के मरम्मत कार्य में लगभग 3 से 4 दिवस का समय लगने का अनुमान है। इस अवधि में संबंधित क्षेत्रों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। मौके पर पहुंचे विभाग के अधिकारियों ने तत्काल डायल 112 बुलाकर पंचनामा तैयार किया एवं संबंधित ठेकेदार पर नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 152 में कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button